फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवर अभियंताओं का दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के आह्वान पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं ने कार्यालय परिसर में सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया। अभियंताओं ने इस दौरान अधिशासी अभियंता को हटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं के धरना प्रदर्शन में सोमवार को सभी खंडों के अवर अभियंता शामिल हुए। अवर अभियंताओं ने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत को हटाए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया। इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंताओं को वार्ता के लिए बुलाया था। इस मामले में अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता को बताया कि एक तरफ अधिशासी अभियंता समझौते के लिए वार्ता का दिखावा करते हैं। दूसरी ओर संघ के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न कारणों का बहाना बनाकर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजते हैं। इसे अधिशासी अभियंता की गलत मानसिकता का पता चलता है। आरोप लगाया कि कुलदीप संत जहां कार्यरत रहे हैं, वहां विवाद हुए हैं। यहां आमंत्रित निविदाओं में भी गड़बड़ी की गई है। अब कोई भी सदस्य अधिशासी अभियंता के साथ कार्य करने को तैयार नहीं है। इस कारण प्रांतीय खंड के सभी सदस्यों का सामूहिक तबादला होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नवीन कमल, सचिव रवि कुमार शर्मा, प्रांतीय लेखा मंत्री प्रथम अनित कुमार, जिला सचिव प्रवीण कुमार, विशाल आजाद, कलीम अख्तर, तेजपाल, अरविंद कुमार, गिरवर सिंह, विजय कुमार, हरमेन्द्र, कुलवंत सहित अन्य अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें