फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जाट महासभा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Tue, 16 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट महासभा की तहसील बिलारी इकाई की ओर से आयोजित समारोह में जाट समाज के मेधावी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जाट समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर में सिरसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार सुबह आयोजित समारोह में वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले जाट समाज के अंशुल, कनिष्का,शौर्य, समर, श्रद्धा, अनमोल, अंबर, रूद्राक्ष, अरसी, अंकुर, दिवाकर, अनुष्का, वैदिक,आराध्या, जाहनवी, निहारिका, प्रांजलि, निवेदिता,आशी, श्रूति, प्रिया, महिमा, साक्षी, वैष्णवी, अंश और अंकुर आदि को अतिथियों के हाथों से शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कराया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने वालों में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन सिंह,प्रदेश महासचिव कर्नल एसपी एस सिंह,जाट आरक्षण समिति के प्रदेश संयोजक हरवीर सिंह सुमन, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह आदि मुख्य थे। समारोह की अध्यक्षता चौधरी रघुराज सिंह और संचालन शिक्षक नेता सरजू सिंह ने किया। समारोह में जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी भूरे सिंह फौजी, बिलारी तहसील अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, राजबहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, भयराज सिंह, सुनील लाठर, हरपाल सिंह मलिक, आनंदवीर सिंह, अखिल चौधरी, संजीव सिंह, ओमवीर सिंह, नेमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह,चंद्रविजय सिंह, राहुल चौधरी, श्यामवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह और सुहासिनी सिंह भी मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने जाट समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने, सामाजिक कुरीतियां जड़ से खत्म करने और आपसी विवाद मिल बैठकर निबटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें