फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Tue, 16 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भाजपा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं को गिनाया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा के सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश का विकास, सुशासन, जनकल्याण योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जन कल्याण योजनाएं संचालित किया तथा लाभ पहुंचाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मन निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा योगी महाराज की सरकार महिला, बच्चे सहित सभी सुरक्षित है। उन्होंने विभिन्न विभाग द्वारा लगाई स्टॉल पर जानकारी की एवं पौधारोपण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार सिंह, रालोद जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, केके मिश्रा, गिरीश भडुला, महेंद्र नाथ मिश्रा, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें