फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बोर्ड बैठक में गूंजेगा दुकानों का किराया बढ़ाने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब छह महीने बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे टाउनहाल स्थित निगम कार्यालय में होने जा रही है। बैठक में दुकानों के किराये में की गई बढ़ोतरी के साथ छुट्टा पशुओं, टैक्स, सफाई व्यवस्था और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे लोगों के मुद्दे पर घमासान के आसार हैं।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि निगम ने एकतरफा तरीके से दुकानों के किराये में बढ़ोतरी कर दी। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर पड़ेगा। मौजूदा हालात में पहले ही कारोबार मंदी से जूझ रहा है। ऐसे में किराये का बोझ बढ़ाकर निगम ने व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बैठक में कई पार्षद यह सवाल उठाने की तैयारी में हैं कि किराया तय करने से पहले व्यापारियों से सहमति क्यों नहीं बनाई गई है।
भाजपा और विपक्षी खेमे के पार्षद इस मुद्दे पर एक सुर में नजर आ रहे हैं। उनका तर्क है कि नगर निगम को राजस्व बढ़ाने का अधिकार है लेकिन इसकी आड़ में जनता पर बेवजह आर्थिक दबाव बनाना उचित नहीं है। पार्षद मांग करेंगे कि बढ़े हुए किराये को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और इस पर पुनर्विचार कर दरें तय की जाएं। नेता विपक्ष अनुभव मेहरोत्रा और भाजपा पार्षद देशरत्न कत्याल ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद विनोद शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में कराए गए अधूरे व मानकों के विपरीत काम के मुद्दे को वह सदन में उठाएंगे। इसके अलावा पार्षदों की ओर से टैक्स, पुरानी पाइप लाइन बदलने, जलभराव, नालों के निर्माण और छुट्टा पशुओं की समस्या को भी उठाया जाएगा।

पेश होगा पुनरीक्षित बजट
बोर्ड की बैठक में कार्यकारिणी से अनुमोदित हुए 11.46 अरब रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया जाएगा। साथ ही 27 जून व दस जुलाई 2025 को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद आठ जुलाई को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। फिर पुनरीक्षित बजट 2025-26 को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें