फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जोनल टैक्स बार में सीजीएसटी की लापरवाही का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। दी जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सीजीएसटी अधिकारियों के लापरवाही का मुद्दा उठा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सीजीएसटी में रिफंड के लिए आवेदन किए जा रहे हैं लेकिन आवेदनों पर आदेश 50 या 60 दिन में हो रहे हैं। इस कारण कारोबारियों का धन ब्लाक हो रहा है।
दी जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की तृतीय कार्यकारिणी की बैठक रामगंगा विहार स्थित राज्यकर विभाग कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान महासचिव अनुज गुप्ता ने बिंदुवार बैठक का एजेंडा पढ़ा। प्रथम बिंदु में पिछली कार्यकारिणी की स्थिति पढ़कर सुनाई गई। सदस्यों ने बगैर संशोधन किए इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। दूसरे बिंदु में बार के संविधान संशोधन एवं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के रजिस्ट्रेशन के रिनुअल की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान संशोधन को पढ़ कर सुनाया गया। बताया गया कि इस बिंदु पर साधारण सभा सितंबर माह में कराई जाएगी। इस दौरान अधिक्वताओं ने केंद्रीय जीएसटी के संबंध में चर्चा की। आरोप लगाया कि रिफंड के लिए सीजीएसटी में आवेदन दिए जा रहे हैं लेकिन आदेश 50-60 दिन में हो रहे है। इस कारण निर्यातकों का धन ब्लाक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता सैय्यद आरिफ अली ने की। बैठक में राहुल सिंह, दीपक अग्रवाल, राकेश कुमार शर्मा , शाहिद हुसैन, राजदीप गोयल, शाहवेज मालिक, आशीष कपूर, मनीष कालरा, तारिक अज़ीम, सैयद जुबैर अली, अजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शराफत हुसैन आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें