फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्राॅली पलटने से घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में बरोली रुस्तमपुर गांव के निकट सड़क क्रास कर रही गाय से बचाने की कोशिश में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। ट्रॉली पलटने से घायल किसान थाना बनियाठेर के आटा गांव निवासी उमेश (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना बनियाठेर अंतर्गत आटा गांव निवासी उमेश की बुआ रेखा थाना बिलारी के बरोली रुस्तमपुर गांव में रहती है। 20 जनवरी को उमेश अपनी बुआ के घर आया हुआ था। बुआ के घर के लोग ट्रैक्टर ट्राॅली से असमोली क्षेत्र के गांव में बूढ़े बाबा की जात लगाने के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बरोली गांव से निकलकर चंदौसी रोड पर पहुंची गन्ने के खेत से निकलकर भागते हुए सड़क क्रास कर रही एक गाय से बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। सिर के बल सड़क पर गिरे उमेश को काफी चोटें आईं जबकि दूसरे नीचे गिर अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उमेश की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें