फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में सो रही महिला का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चोरों की दहशत भरा शोर अभी कम नहीं हो रहा है। खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव में मंगलवार की रात घर में सो रही महिला को पत्थर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी बसीर अहमद सलमानी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। इस दौरान किसी ने उनके घर में पत्थर फेंका। पत्थर उनकी पुत्रवधू आस्ता बी के सिर में लगा। महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए। इसके बाद चोर का शोर पूरे गांव में फैल गया। ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े।
पूरे गांव में अफवाह फैल गई के चोर गन्ने के खेत में छुप गए हैं। चोरों की संख्या भी चार से छह बताई गई। खजुरिया पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत में चोरों को खोजा, लेकिन कोई चोर पकड़ में नहीं आ सका। खजुरिया थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर कोतवाली के ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर में भी देर रात चोर का शोर मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने रात के अंधेरे में भाग रहे तीन संदिग्ध लोगों का पीछा किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया ग्रामीण अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें