फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाली गलौज का विरोध करने पर दूल्हे के भाई व पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दूल्हे के भाई और पिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के लालबाग निवासी अंकित चौहान ने दर्ज कराए केस में बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके बड़े भाई की बरात गली से निकल रही थी। इसी दौरान वहां लालबाग निवासी ओम प्रजापति आ गया और गाली गलौज करने लगा। अंकित ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथी बुला लिए और मारपीट करने लगा। अंकित के पिता बनवारी उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें