फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ के साथ वजूद में आई शहर की ‘सरकार’

Wed, 13 Dec 2017 02:38 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महापौर पद की शपथ लेते ‌व‌िनोद अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को शहर की नई ‘सरकार’ ने शपथग्रहण कर ली। इसके साथ ही नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई। सपा पार्षदों के विरोध व बहिष्कार के बीच भाजपा व अन्य दलों के 54 पार्षदों ने भी पंचायत भवन में बने भगवा पंडाल में शपथ ग्रहण की है। पार्षदों में कुछ पुराने हैं तो कई नए चेहरे भी हैं। कुछ पुराने पार्षदों की पत्नियां चुनकर पहुंची हैं तो कुछ के पति इस बार निगम में पत्नी की जगह लेंगे।
विज्ञापन



महापौर व पार्षदों के शपथग्रहण के लिए पंचायत भवन प्रांगण में भव्य भगवा पंडाल सजाया गया था। दोपहर करीब एक बजकर 55 मिनट पर उप मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद शपथग्रहण समारोह शुरू हुआ। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले महापौर विनोद अग्रवाल को मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने शपथग्रहण कराई। मेयर के बाद पार्षदों को 20-20 के ग्रुप में शपथग्रहण के लिए मंच पर बुलाया गया।

पार्षदों को महापौर ने शपथग्रहण कराई। सपा पार्षदों के भी नाम पुकारे गए लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का रंग भगवा होने की वजह से सपा पार्षदों ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। भव्य समारोह में सांसद सर्वेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह, शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन व उनके बेटे मनीष जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें