फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बंधा रह गया बकरा, तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। लोधीपुर राजपूत गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा शनिवार को लगाए गए पिंजरे में बकरा बंधा ही रह गया और पास के गांव बागड़पुर की मढ़ैया निवासी एक किसान के घर के बाहर से बछड़े को तेंदुआ उठा ले गया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े के शव को जंगल में छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद पाकबड़ा और उसके आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में तेंदुए का भय और बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार को लोधीपुर राजपूत गांव में तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिलने पर वन विभाग ने पिंजरा लगवाया था। पिंजरे में तेंदुए को फंसाने के लिए बकरा बांधा गया था। हालांकि, तेंदुआ नहीं आया। तेंदुआ पड़ोस के गांव बागड़पुर की मढ़ैया में किसान गोविंद सिंह के घर पास पहुंच गया और बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। किसान और ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुए ने बछड़े का शव ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
रविवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में बछड़ा मरा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। घटना से आसपास के गांवों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोधीपुर में लगाया गया पिंजरा अभी भी मौजूद है और वनकर्मी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और रात के समय अकेले न घूमने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें