फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और कहा कि उसने निकाह कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची। उसने कहा कि उसने अपने प्रेमी से निकाह कर लिया है और वह उसके साथ ही रहना चाहती है।
विज्ञापन

गांव बंकावाला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी चार दिन पूर्व दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की कुछ लोगों से पूछताछ की आरोपियों के परिजनों पर दबाव डाला तो मंगलवार को युवती अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। उसने अपने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया है वह उसकी पत्नी है। उसके साथ ही रहना चाहती है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती बालिग और अपनी मर्जी से कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र है। युवती के परिजनों को बुलाया गया लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। इस पर युवती को उसके उसकी मर्जी पर उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें