ताज बैक्वेंट हाल चवाला रसीद हाउस से चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर बाल खालसा मार्च निकाली गयी।
मुरादाबाद। चार साहिबजादों की शौर्य और बलिदान की याद में गुरुद्वारा सिख संगत चंद्र नगर ने शनिवार को बाल खालसा मार्च निकाला। मार्च की अगुआई खालसा रूप धारण किए बच्चों ने बैंड बाजे के साथ किया। गतखा पार्टी ने हैरतंगेज से सभी का मनमोह लिया।
चावला गेस्ट हाउस के पास से बाल खालसा मार्च की शुरूआत हुई, जहां पर सभी लोग जुटें। कीर्तन और जयकारों के साथ यह लोको शेड होते हुए चंद्र नगर के विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ा। इसमें स्थानीय लोग शामिल हुए। मार्च के गुरुद्वारा पहुंचने के बाद शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान चार साहिबजादों की श्रद्धांजलि दिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह चावला ने कहा कि यह मार्च सारी संगत के सहयोग से ही सफल हुआ है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पहुंचकर सभी का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह भाटिया, मीत प्रधान सरदार जगमीत सिंह, सेक्रेटरी सरदार गुरचरण सिंह चावला, बीबी परमजीत कौर का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर इकबाल सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जोगिंदर कौर, जगप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।