मुरादाबाद। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के मूलभूत चरणों पर एकदिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यचर्या और शिक्षण विधियों बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं जिला प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सीबी, मुख्य संसाधन एवं वक्ता रंजीता रानी और डॉ. राहुल चावला ने किया। इस दौरान 20 विद्यालयों के 60 शिक्षकों के साथ एनसीएफ के चार प्रमुख आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बचपन की देखभाल और शिक्षा के लिए रूपरेखा, स्कूली शिक्षा के लिए रूपरेखा, शिक्षक शिक्षा के लिए रूपरेखा और प्रौढ़ शिक्षा के लिए रूपरेखा के बारे में बताया। ब्यूरो00
छात्राओं ने प्रस्तुत कि लघु नाटिका
मुरादाबाद। मुरादाबाद सरस्वती विहार गोविंद नगर के चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी विद्यालय में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। हिंदी भाषा की विविधता को छात्र-छात्राओं के लिए भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रा कविता ने हिंदी भाषा का महत्व और हिंदी दिवस को मनाए जाने के इतिहास से सभी छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर निदेशक रूपेश त्यागी, प्रबंधक सुशील शर्मा, प्राचार्य संध्या कश्यप मौजूद रही। आयोजन का दायित्व विभागाध्यक्ष विभा शर्मा, नम्रा, भावना व उमा मौजूद रही। ब्यूरो
00
हिंदी दिवस पर मायशा ने सुनाई कविता
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित स्प्रिंगफील्ड्स सेक्टर-10 के सभागार में हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित अंतर-सदनीय कविता पाठ प्रतियोगिता में त्रिमन ने हिंदी भाषा पर विचार व्यक्त किया और मायशा ने एक कविता सुनाई। परिधि चौहान ने हिंदी भाषा को बेहतर बनाने के लिए छात्रों को प्रतिज्ञा दिलवाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विपिन जेटली ने किया। अंतर सदनीय काव्य पाठ कनिष्क वर्ग क व वरिष्ठ वर्ग ख तथा वाद विवाद कनिष्ठ वर्ग क वरिष्ठ वर्ग ख में आयोजित की गई। वाद विवाद के वरिष्ठ वर्ग क में कक्षा 6 व 7 की आलिया नवाज, अनन्या, विवेक चौहान, अद्वैत, जीविषा, प्रत्यूष, तनिष्का, शुभि ने प्रतिभाग किया। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में सोनाक्षी, स्वर्णिका, प्रज्ञान, सिद्धि, अभिनव, शुभेंद्र, परिधि व हर्षिका ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों की अभिव्यक्ति, क्षमता का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने व उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन नीलू चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में दीपा जैन, शालिनी शर्मा मौजूद रहीं। स्प्रिंगफील्ड एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्षा नीरू जेटली ने किया। ब्यूरो
00
प्रतियोगिता के परिणाम
- काव्य पाठ( कक्षा-1 से 2)
नाम-सदन- स्थान
अनुस्मिता सिंह- वज्र- प्रथम
मुस्तफा-पृथ्वी-द्वितीय
अमायरा हुड्डा-पृथ्वी- तृतीय
-काव्य पाठ प्रतियोगिता (कक्षा-3 से 5)
नाम-सदन- स्थान
आनंदिता यादव-अग्नि- प्रथम
ऐश्वर्या-अग्नि- द्वितीय
रिदा नावेद-वज्र- तृतीय
-वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा-6 से 8)
नाम-सदन- स्थान
विवेक चौहान-आकाश- प्रथम
जिविषा सिंह-पृथ्वी-दूसरा
अद्वैत खन्ना-आकाश-तीसरा
वाद-विवाद प्रतियोगिता( कक्षा-9 से 12)
नाम-सदन- स्थान
प्रज्ञान चौधरी-आकाश-प्रथम
सिद्धि परमार-आकाश-द्वितीय
शुभेन्द्र चौधरी- पृथ्वी-तीसरा
000
कबीर के दोहों को नृत्य नाटिका के माध्यम से किया प्रस्तुत
मुरादाबाद। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने संत कबीर के दोहों एवं विचारों को नृत्य नाटिका, नाटक, गीत-संगीत एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं निदेशिका ज्योति गुप्ता, प्रधानाचार्य सविता सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों व प्रगति पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा मंचन के माध्यम से कबीर के विचारों को जीवंत करना सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य मालिनी आनंद ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ब्यूरो