मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना अमृत संघ इस्कॉन मुरादाबाद ने रेड फायर बैंक्विट राधा अष्टमी महामहोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त प्रहलाद गुरुकुल के बच्चों ने मंगलाचरण से की। मुख्य अतिथि शहर विधायक की धर्मपत्नी अल्पना रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल और मनीष पोपली ने राधा कृष्ण को अभिषेक किया।
राधा अष्टमी महामहोत्सव में भक्तों ने भगवान की आरती की। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। फूलों की होली व रॉक बैंड हरिनाम संकीर्तन पर उत्सव बरसाना धाम में तब्दील हो गया। इस दौरान सुंदर दास ने राधा रानी की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि बरसाने की किशोरी से हमें सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार हमें सेवा का भाव जागृत करना चाहिए। ब्रज की गोपी सदैव भगवान कृष्ण की सेवा के लिए हर समय तैयार रहती थी उसी प्रकार सभी को ज्यादा भगवान कृष्ण की प्रसन्नता के लिए सेवा के लिए उत्सुक होना चाहिए। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भक्त प्रहलाद की गुरुकुल की शिक्षा से प्रेरित होकर गीता के श्लोक सुनाए। इसके बाद बच्चों ने मंगलाचरण और नाटक लीला का मंचन भी किया। इस मौके पर शरण प्रिय दास, महामुनि दास, सचि नंदन दास, साक्षी गौरांग दास, राधिका माधव दास, योगेश्वर दास, अचिंत्य कृष्ण दास आदि मौजूद रहे।
00
राधा अष्टमी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया
मुरादाबाद। डिप्टी गंज राधा कुंज में गणपति विसर्जन एवं राधा अष्टमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। गणपति का त्योहार आया पर सारे श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए। राधा रानी व बप्पा के भजनों पर भक्त नृत्य करने लगे। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता के पीछे बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान दिलीप रस्तोगी, रितु रस्तोगी, पार्थ रस्तोगी, सुनील शर्मा, निखिल शर्मा, निखिल अग्रवाल, रूपसी अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00
00
श्री राधा अष्टमी पर राधे-राधे से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा
- अमरोहा गेट स्थित श्री कृष्ण मंदिर में राधा रानी की गई पूजा अर्चना
मुरादाबाद। अमरोहा गेट स्थित श्री कृष्ण जी महाराज विराजमान मन्दिर साहू परसादी लाल रस्तोगी में श्री राधा अष्टमी पर राधे-राधे से संपूर्ण वातावरण गूंजता रहा। अखिलेश रस्तोगी, गुंजन रस्तोगी, आशा रस्तोगी और आरुष रस्तोगी ने विधि-विधान से राधा रानी की पूजा-अर्चना की। हरिश्चंद्र वंशीय सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-रानी की भक्ति में लीन होकर भजन प्रस्तुत किया। हमारे धन राधा श्री हमारो धन राधा श्री राधा, वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे-राधे, मेरी छोटी सी किशोरी प्यारी लागे वृष भानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे भजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अनीता रस्तोगी, निशा रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, पूनम रस्तोगी, इंदु रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, सीमा रस्तोगी, राखी रस्तोगी, साधना रस्तोगी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
00