फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती का शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर उसे छोड़कर भाग निकला। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना कटघर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 जनवरी को गोविंद नगर निवासी अनुज उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस घटना के बाद उसके पिता ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने युवती से अपने पक्ष में बयान दिलाकर अपहरण का केस खत्म कर लिया लेकिन युवती से शादी नहीं की। अब युवती सात माह की गर्भवती है और किराये के कमरे में रह रही है। माता-पिता ने भी युवती का साथ छोड़ दिया है। जुलाई में अनुज के माता-पिता से मिलकर युवती ने शादी कराने का अनुरोध किया तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। युवती का आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सोने के कुंडल, दो सोने के कंगन और 1.60 लाख रुपये भी लेकर रख लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनुज, उसके पिता मुनेंद्र उर्फ मुंशी और मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें