फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सर्विलांस की मदद से छात्रा को किया तलाश

Mon, 24 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 12 दिन पहले अपहृत छात्रा को तलाश कर लिया। पुलिस अब छात्रा के अपहरण के आरोपी की तलाश में जुटी है। दोनों आरोपी दूसरे वर्ग के होने की वजह से पुलिस गंभीरता और सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की ओर से बीती 12 अगस्त को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीण ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी बिलारी नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ रही है। बीती दस अगस्त की सुबह उसकी बेटी घर से डिग्री कॉलेज में पढ़ने गई थी जो शाम तक वापस नहीं लौटी। संभावित ठिकानों पर तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं लग पाया। इस दौरान एक परिचित ग्रामीण द्वारा उसे जानकारी दी गई कि स्योंडारा गांव निवासी दोनों सगे भाई अली मोहम्मद और गुफरान उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गए हैं। ग्रामीण ने दर्ज रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया था कि उसे अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहृत छात्रा के मोबाइल नंबर और उसके संपर्क में आने वाले मोबाइल नंबरों को जांच प्रक्रिया में लेते हुए सर्विलांस की मदद से छात्रा तलाश कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण के अलावा एएसी एक्ट की धाराएं लगी होने की वजह से सीओ बिलारी इस मामले में जांच कर रहे हैं। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के बरामद होने के बाद अब उसके अदालत में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें