फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला कर्मचारी से छेड़खानी के मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी

Mon, 05 Jan 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। चकबंदी विभाग के कार्यालय में महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी के मामले में रविवार को भी आरोपी कानूनगो पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जबकि मामले में एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम और चकबंदी विभाग के अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

चकबंदी विभाग की एक महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत कर विभाग के ही कानूनगो पर नशे में छेड़खानी की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर आरोपी कानूनगो का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। महिला ने आरोपी कानूनगो के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी है। जिसमें आरोपी पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के तीसरे दिन भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। उधर, एसडीएम प्रीति सिंह ने रविवार को बताया कि कानूनगो के मामले में उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम और चकबंदी विभाग के अधिकारी को भेज दी है। उनके स्तर से ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें