फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ बेअसर, जाम में शहर

विज्ञापन
मंडी समिति गेट पर घंटो लगा जाम। अमर उजाला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुले तो बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। इस बीच शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया गया। ग्राहकों से लेकर दुकानदारों तक ने कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी की। बाजारों में भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को जाम के कारण पीलीकोठी, दससराय पुल, मिगलानी सिनेमा, चौमुखा पुल, गंज गुरहट्टी, मंडी समिति चौराहा, डिप्टी गंज आदि क्षेत्र में जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पुलिस भी भीड़ और जाम के आगे बेबस नजर आई। जबकि कई स्थानों पर पुलिस ने सख्ती बरती। बुध बाजार, रेलवे स्टेशन, फव्वारा चौक पर वाहनों को रोककर मास्क, हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।
इस बीच ऐसी लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। प्रशासन लगातार जागरूक करने के साथ ही इस मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में भी बता रहा है। उसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें