सोता रहा किसान का परिवार, नकदी जेवर ले गए चोर
क्रासर
- सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में हुई घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। किसान के घर में दीवार फांद कर घुसे चोर नकदी जेवर चोरी सहित कीमती सामान लेकर भाग निकले। सुबह घर वाले जागे तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नई बस्ती मोरा में किसान ताराचंद्र का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी, दो बेटे ओर एक बेटी हैं। ताराचंद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह बेटों के साथ छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी और बेटी नीचे के कमरे में सो रही थीं। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला और उसमें रखा बक्सा निकाल लिया। बक्से में करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर कुछ नकदी थी। चोर नकदी जेवर बटोर का घर का मुख्य दरवाजा खोल कर फरार हो गए। रविवार सुबह घर वाले जागे तो उन्होंने देखा कि मकान का दरवाजा खेला हुआ था। इसके अलावा कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। अंदर कमरे से बक्सा गायब देख के होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। किसान और उसके बेटों ने चोरों की तलाश की। इसी बीच गांव से बाहर जंगल में खाली बक्सा पड़ा मिला। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
--------------------