फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोनों बस अड्डे शिफ्ट करने की कवायद फाइलों में सिमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी और मुरादाबाद बस अड्डे को शहर के बाहर शिफ्ट करने की कवायद फाइलों में सिमट कर रह गई। दोनों बस अड्डों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन इसके बाद इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन


शासन ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो साल पहले दोनों बस अड्डे को बाहर शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। उस वक्त परिवहन निगम ने पीतलनगरी बस अड्डे के लिए रामपुर जीरो प्वाइंट पर 29 एकड़ और मुरादाबाद डिपो के लिए कांठ रोड पर 15 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। विभाग ने भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। अभी तक मुख्यालय से इस पर कोई जवाब नहीं आया है।
पीतलनगरी और मुरादाबाद बस अड्डे से 394 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें पीतलनगरी की 243 बसें शामिल हैं। इसमें निगम और अनुबंधित की दोनों बसें हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली, मेरठ समेत अन्य जगहों पर बसें चलाई जाती हैं। पीतलनगरी बस अड्डे से बदायूं, बरेली, आगरा समेत अन्य रूटों पर बसें चलती हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच स्थित दोनों बस अड्डे तक पहुंचना लोगों के लिए आसान है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि साल 2013 से दोनों बस अड्डों को शहर के बाहर शिफ्ट करने की चर्चा हो रही है। इसके लिए कई साल तक जमीन की तलाश की गई। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है लेकिन अभी तक इन बस अड्डों को शहर के बाहर शिफ्ट नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

00
डिपो-निगम की बसों की संख्या-अनुबंधित बसों की संख्या
मुरादाबाद-129-22
पीतलनगरी-141-101
00
इस मामले को दिखवाता हूं। इसमें कुछ पता चलता है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-अनुराग यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुरादाबाद परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें