फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर्मचारियों ने गेट पर जड़ा ताला, 6 घंटे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से प्रस्तावित हैं लेकिन परीक्षाओं के बहिष्कार को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को हिंदू कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर छह घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।
कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय वर्ष 2022 से परीक्षाओं के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं कर रहा है। अब तक विश्वविद्यालय पर 59,85,482 रुपये बकाया हो चुका है। बिना भुगतान के परीक्षा करवाने से बहिष्कार कर दिया। आनन-फानन में विवि के परीक्षा नियंत्रक ने लिखित में 12 दिसंबर तक भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। एमजेपी रुहेलखंड विवि की ओर से 10 दिसंबर से 22 जनवरी तक स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बुधवार को हिंदू कॉलेज में करीब 15 सौ विद्यार्थियों की परीक्षा है। इससे पहले ही मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद हिंदू कॉलेज के पदाधिकारी सुबह दस बजे से ही कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पदाधिकारियों का आरोप था कि उन्होंने कुलपति एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से परीक्षा के बकाया पारिश्रमिक के भुगतान के लिए फोन पर बात की थी। इस पर कुलपति ने कहा था कि अब यहां की संबद्धता गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से हो गई है, इसलिए हमसे कोई मतलब नहीं है। कर्मचारियों ने 12 नवंबर को प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद कुलपति ने कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं प्रश्नपत्र लेकर पहुंची गाड़ी को देखकर कर्मचारी भड़क गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें