फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्युत निगम ने वीरनगर कॉलोनी में पोल खड़े कर बनवाई नई लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला वीरनगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात नीचे झूलते बिजली के तार की चपेट में आकर कव्वाल बबलू मसूदी की मौत के बाद विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता व एसडीओ ने मौके पर जांच की। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर नीचे लटक रहे तारों वाली लाइन को हटाया गया। पोल खड़े करके बंच केबल डाला गया।
विज्ञापन

वीरनगर कॉलोनी में आबादी से जंगल की ओर एक निजी विद्युत नलकूप पर 440 वोल्ट वाली लगभग बीस साल पुरानी विद्युत लाइन जा रही थी। इसी लाइन के तार पोल का स्टेक उखड़ जाने की वजह से ढीले हो गए थे। इनके झूलते तार की चपेट में आकर मोहल्ला रजा नगर निवासी बबलू मसूदी की मौत हो गई थी। इस घटना में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बिलारी के एसडीओ और अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी।
रविवार सुबह विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार पहले एसडीओ कार्यालय पहुंचे। उसके बाद एसडीओ आलोक कुमार को लेकर घटनास्थल और थाना बिलारी पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देश दिए कि मौके से निजी विद्युत लाइन के तार हटाकर अलग से रास्ते के सहारे निजी नलकूप को जाने के लिए नई विद्युत लाइन बनाई जाए। निर्धारित दूरी पर विद्युत पोल खड़े करके एलटी लाइन पर एवीसी बंच केबल डाला जाए। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर रविवार देर शाम तक मौके पर नई लाइन बनाने का काम चलता रहा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस घटना को लेकर विभागीय स्टाफ की कोई स्पष्ट लापरवाही सामने नहीं आई है। पोल का स्टेक उखड़ने की वजह से लाइन के तार ढीले होकर नीचे आ गए। इसी वजह से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


वर्जन
घटनास्थल वाले इलाके में अंतिम छोर पर लगे विद्युत पोल का स्टेक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना से पहले वाली शाम को उखाड़ दिया गया था। इससे विद्युत पोल टेढ़ा हो जाने पर लाइन के तार नीचे आ गए। स्टेक उखाड़ने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को नगरीय विद्युत उपकेंद्र बिलारी के अवर अभियंता शिवम वार्ष्णेय की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। - आलोक कुमार, एसडीओ, विद्युत उपखंड बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें