फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएचसी शरीफ नगर में सिर्फ एक दिन ही आती हैं डॉक्टर

Sun, 15 Mar 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शरीफ नगर पर स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। यहां की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रीता की ड्यूटी सप्ताह में छह दिन ठाकुरद्वारा सीएचसी में और एक दिन पीएचसी शरीफनगर पर रहती है।
विज्ञापन

यहां नियुक्त लैब टेक्नीशियन अमरदीप तीन दिन रहते हैं। जबकि तीन दिन उनकी ड्यूटी रात में स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे में रहती है। इस तरह यह स्वास्थ्य केंद्र संविदा फार्मासिस्ट स्वतंत्र शर्मा और संविदा स्टाफ नर्स रश्मि के हवाले रहता है।
स्वास्थ्य केंद्र शरीफ नगर की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष वार्ड दो की जिला पंचायत सदस्य रिंकी सैनी हैं। रिंकी सैनी और उनके पति रोहतास सिंह सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। पानी मरीजों के लिए शुद्ध पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रिंकी सैनी के पति ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक हैंडपंप लगा है जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। रिंकी सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का सीसीटीवी कैमरे लगवाने और केंद्र स्वास्थ्य केंद्र पर सबमर्सिबल की व्यवस्था के लिए उन्हें कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां पर प्रतिदिन 20 से 22 मरीज आने का औसत है। इस समय ओपीडी का समय शाम 4:00 बजे तक है। इसके बाद यहां पर मरीज के आने पर उसे नहीं देखा जाता है क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर रीता का कहना है कि उन्हें ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी होने पर जाना पड़ता है उनका दावा है कि वह ज्यादातर शरीफ नगर ही रहती हैं।
उनका कहना है कि शरीफ नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी उपलब्ध है यहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहती हैं और महिलाओं की डिलीवरी भी होती है। गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास का कहना है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हों तो यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें