फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला जज ने बार व बेंच के बीच तालमेल पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठ से काम करने की शपथ दिलाई गई। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज सैयद माऊज बिन आसिम थे। जबकि अतिथि अपर जिला जज सुरेंद्र कुमार और एसडीएम प्रीति सिंह रहे। जिला जज ने इस अवसर पर बार और बेंच के बीच मधुर तालमेल पर जोर दिया। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष आबिद अली और महासचिव सतीश कुमार वत्सल ने सबसे पहले शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। जरूरत होने पर संघर्ष भी करेंगे । अध्यक्ष और महासचिव ने मुख्य अतिथि जिला जज को शाल उढ़ा कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इसके बाद बार एसोसिएशन के अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार चोहान, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान और शाहिद अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र बाबू , सह सचिव देवेंद्र कुमार चौहान, सुनील कुमार शर्मा और मोहम्मद कासिम रिजवान रीदी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ गहलोत, महेश कुमार चौहान, महेंद्र सिंह चौहान,ओम लोकेश कुमार, देवराज सिंह चौहान, एहसान हुसैन, वाहिद हुसैन, रिजवान सैफी और राजेंद्र सिंह को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ एल्डर कमेटी के सदस्य नरेंद्र सिंह, हीरालाल अग्रवाल ,सफदर अली खां और सतवीर सिंह ने दिलाई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र और पूर्व महासचिव मनोज कुमार पाल, अशोक कुमार गहलोत ,प्रमोदकुमार, राजीव कुमार बिश्नोई , अशोक कुमार गहलोत,सलमान सैफी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें