फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रहा जिला प्रशासन : नरेश

विज्ञापन
गजरौला के शहवाजपुर डोर में भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। किसान अपनी मांग पूरी कराने के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

प्रराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। मोर्चा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान ने कहा कि किसानों की उपेक्षा जिला प्रशासन को भारी पड़ेगी। वहीं प्रशांत यादव को युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। धरने पर जन चेतना के लिए 20 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई। मौके पर अरुण सिद्धू, चंद्रपाल सिंह, किरण पाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अमरजीत देवल, तेजपाल सिंह, विशाल वर्मा, गोलू यादव, कपिल यादव व त्रिलोक यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें