फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर समाज के लिए दुखद है संत राजेंद्रानंद का निधन : कुंवर सुरेंद्र

Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को नगर के विशनपुरा में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में गाय और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रसिद्ध महान कथावाचक व श्री विश्नोई आश्रम भीम गौड़ा हरिद्वार के महंत विख्यात संत ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


मोहल्ला विशनपुरा स्थित ट्रस्ट श्री जम्भेश्वर जी महाराज विराजमान श्री विश्नोई मंदिर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने कहा कि संत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज अपने अच्छे और कुशल व्यक्तित्व के लिए प्रत्येक समाज के लिए एक प्रेरक्षास्रोत थे। उनका निधन विश्नोई ही नहीं हर समाज के लिए दुखद है। यहां सभा से पूर्व यज्ञ में आहुतियां देकर संत की आत्म शांति की प्रार्थना की गई। समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां सीपी सिंह, मनीष कुमार विश्नोई, पम्मी पिश्नोई, अभय पधान, नीरज विश्नोई, राजवीर सिंह आदि रहे। वहीं दूसरी ओर कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में भी विश्नोई समाज के लोगों ने संत स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए आत्म शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां स्वामी मुक्तानंद महाराज, राजवीर सिंह, नवनीत कुमार विश्नोई, ओमवीर सिंह, ओमराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें