फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फिर उठी युवा वकीलों को चैंबरों के लिए जगह दिलाने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान युवा वकीलों को चैंबरों के लिए जगह दिलाने की मांग दोहराई गई। वकीलों ने ग्राम न्यायालय बिलारी का क्षेत्राधिकार बढ़ाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन




तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह के चैंबर पर उन्हीं की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि बार एसोसिएशन के अनेक युवा सदस्य ऐसे हैं जिनके पास अभी तक अपने चैंबर नहीं हैं। युवा वकीलों को चैंबर बनाने के लिए जगह दिलाने की मांग कई बार तहसील अधिकारियों से की जा चुकी है। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं लेकिन अमल नहीं हो रहा है।



बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। बिलारी तहसील में चार थाने बिलारी, कुंदरकी, सोनकपुर और मैनाठेर आते हैं लेकिन अभी तक थाना बिलारी से संबंधित मुकदमों की ही सुनवाई इस न्यायालय में हो रही है। बार पदाधिकारियों ने न्याय विभाग के अधिकारियों से मांग उठाई कि थाना कुंदरकी, सोनकपुर और मैनाठेर से संबंधित ग्राम न्यायालय स्तर के मुकदमों की सुनवाई भी इसी ग्राम न्यायालय में कराई जाए। बैठक का संचालन तहसील बार एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में अनेक बार पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। तय हुआ कि वकीलों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही एसडीएम से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें