फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षाधिकारी को बताई शिक्षकों की समस्याएं

Wed, 13 Aug 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की छजलैट ब्लॉक इकाई (प्राथमिक संवर्ग) के प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं को बताया। यहां मांगों को पूरा कराने के साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

महासंघ के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल खंड शिक्षाधिकारी से मिला। यहां वार्ता के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों की जीपीएफ पंजिका पर प्रत्येक वर्ष शिक्षकों द्वारा अवलोकन व हस्ताक्षर करने के विभागीय प्रावधान को दूर कराने, ब्लॉक के समस्त जर्जर विद्यालय भवनों का मूल्यांकन कर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराकर भवनों का निर्माण कराने, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के चिकित्सा, बाल्यकाल देखभाल, अर्जित अवकाशों में त्रुटियाें को दूर कराने, बीआरसी कार्यालय पर एक तिथि निर्धारित कर जीपीएफ पंजिका शिक्षकों को अवलोकित कराकर उनके हस्ताक्षर कराने, शिक्षकों का चयन वेतनमान ऑफलाइन माध्यम से अतिशीघ्र स्वीकृत कराने, शिक्षकों की काटी जा रही एनपीएस धनराशि खाते में प्रदर्शित कराने, रसोइयों का मानदेय समय पर हर माह दिलाने की मांग की गई। मांगों के संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन भी दिया। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद यादव, महामंत्री छत्रसैन तनेजा, संयुक्त महामंत्री संदीप पंवार, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, संगठन मंत्री सुशांत चौहान, गौरव सिंह, मंजीत सिंह, सुरेशपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, रोहित कुमार, सुमित विश्नोई, शुभम विश्नोई, शिवम, विमल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें