फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिता के अंतिम दर्शन को भी नहीं आई बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटी के प्रेमी के साथ जाने से आहत होकर जहर खाकर जान देने वाले पिता (46) के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। जिस बेटी के लिए पिता ने जान दी थी वो बेटी सूचना मिलने के बाद अंतिम दर्शन करने भी नहीं आई। बताया जा रहा है कि उसने फोटो व्हाट्सएप कर संदेश भेज दिया है कि वह शादी कर चुकी और अब नहीं आएगी। उधर, पुलिस युवती की तलाश में फिरोजाबाद पहुंच गई है।
विज्ञापन

मझोला लाइनपार के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने 15 मई को मझोला थाने में फिरोजाबाद जिले के एका थानाक्षेत्र के राजपुर निवासी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी हिमांशु उसकी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती अपने घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी और 24 लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। पुलिस और परिजन युवती की तलाश में जुटे थे लेकिन उसके पिता बेटी के अचानक घर से चले जाने से इतने दुखी हो गए कि उन्होंने बातचीत करनी बंद कर दी और खाना भी नहीं खा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिता को साईं अस्पताल ले गई थी जहां करीब चार बजे उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। पिता की मौत की सूचना युवती को भेजी गई लेकिन वह अंतिम संस्कार में भी शामिल होने नहीं आई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवती जिस युवक के साथ गई है। वह उसका रिश्तेदार है। युवती ने फोटो भेजे हैं। जिसमें शादी किए जाने की बात कही जा रही है पुलिस टीम युवती की तलाश में फिरोजाबाद भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें