फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में साइकिल हो गई पंक्चर : मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले चरण में ही साइकिल पंक्चर हो गई। बसपा और कांग्रेस का कहीं पता नहीं है। भाजपा यूपी की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी है, जबकि समाजवादी पार्टी खतरा है। अखिलेश यादव को अपराधियों और दंगाइयों का सरदार बताया।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को शहर के रामलीला मैदान लाइनपार में भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी दंगे नहीं होने दिए गए। गुंडों को गुंडई भी नहीं करने दी। हमने विकास भी किया और सुशासन भी किया है। प्रदेश के 24 करोड़ की आबादी को सुरक्षा की गारंटी दी है। विरोधी ये समझते हैं, हम सब एक हो जाएंगे तो भाजपा का विजय रथ रोक लेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी विरोधी दल एक हो गए। लेकिन 64 संसद 51 फीसदी वोट के साथ दिल्ली पहुंचे। सारे विरोधियों का एक ही लक्ष्य रहता है कि भाजपा रोको प्रतियोगिता।
पहले चरण के मतदान के बाद साइकिल पंक्चर हो गई। मैंने तो सोचा था कि दस मार्च को 11 बजे सपा गठबंधन के नेताओं का बारह बजेगा। लेकिन पहले चरण में दस फरवरी से जनता ने उनका बारह बजाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव 400 सीटों का सपना देख रहे थे, अब चालीस का भी दावा नहीं कर रहे हैं। पहले चरण से ही सपा गठबंधन का सूपड़ा साफ हो रहा है। बसपा-कांग्रेस का पता नहीं चल रहा है। अखिलेश यादव ने देश के वैज्ञानिकों का अनादर किया है। कोरोना से बचाव के टीके को भाजपा की वैक्सीन बताई। भाजपा की वैक्सीन उन्हें चौदह तारीख को जनता लगाएगी। दस मार्च को वोटों की गिनती होगी तो समाजवादी पार्टी को बदलकर समाप्तवादी पार्टी बना दी जाएगी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि, कहते नई सपा है तो अपराधियों को टिकट क्यों दिया। जिनके कारण यूपी के लोगों को पलायन करना पड़ा, उन्हें प्रत्याशी क्यों बनाया। जेल बंद अपराधियों को मौका क्यों दिया। अखिलेश यादव अपराधियों और दंगाइयों के सरदार हैं। जब तक अखिलेश सपा के अध्यक्ष हैं तो ये नई सपा कैसे हो सकती है। ये नई सपा नहीं वही सपा है, जिससे जनता खफा थी, आज भी खफा है। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और संचालन उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें