फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्युत लाइन की चपेट में आए बच्चों की एम्स मेंं हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोधीपुर जवाहर नगर में करंट से झुलसे दोनों बच्चों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक है। घटना के दूसरे दिन अन्य बच्चे डर के चलते छतों पर खेलने नहीं गए। छत पर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों बच्चे झुलस गए थे।
विज्ञापन




लोधीपुर जवाहर नगर निवासी इमरान का आठ वर्षीय बेटा तैमूर और शाहिद का बेटा समद (07) दोनों युसूफ और सईद की छत पर चढ़कर रविवार की शाम खेल रहे थे। लगभग सात बजे दोनों छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के चपेट में आ गए। झुलसे बच्चों को परिजन कांठ रोड स्थित काॅसमाॅस अस्पताल और दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए, लेकिन डाॅक्टरों ने देखने के बाद दोनों को अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर दिल्ली स्थित एम्स गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बच्चे छतों पर खेलने नहीं गए
घटना के दूसरे दिन सोमवार को बच्चे डर के चलते छतों पर खेलने के लिए नहीं गए। छतों से विद्युत लाइन करीब दो से तीन फीट ऊंचाई से गुजर रही है। इस लाइन को हटाने के लिए एक साल से शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से कर रहे थे। कुछ लोगों ने सपा नेता युसूफ अंसारी के पैरवी करने पर तार हटाने के लिए एस्टीमेट भी तैयार किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के पास विद्युत विभाग को देने के लिए धन नहीं थे। काफी भाग दौड़ करने पर सपा विधायक ने अपने निधि से विद्युत विभाग को पैसा देने का भरोसा दिया। सरकारी कामकाज की लापरवाही के चलते विद्युत तार हटाने का काम एक साल से लंबित है। इस मामले में घटना के शिकार बच्चे के पिता इमरान ने मझोला थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें