फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज निगम की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण, छह का शिलान्यास करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री निगम की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में वार मेमोरियल और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर शामिल हैं। लोकार्पण और शिलान्यास वाली सभी परियोजनाएं 150 करोड़ रुपये से अधिक की हैं।
विज्ञापन


इनमें सिर्फ वार मेमोरियल ही 31 करोड़ रुपये की लागत से बना है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि शहर में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं समेत हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। यह सभी परियोजनाएं 29 जून से मुरादाबाद के लोगों के लिए शुरू हो जाएंगी। महापौर ने कहा कि छह परियोजनाओं का कार्य शिलान्यास के बाद शुरू होगा, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
1. त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय
2. श्री राम वाटिका
3. मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क
4. चार साहिबजादे स्मारक
5. भरत चौक (शिशु मंदिर का प्रतीक चिह्न)
6. सीएनडी प्लांट
7. नाना जी देशमुख अमृत सरोवर
8. नारी शक्ति केंद्र

9. सीनियर सिटिजन केयर सेंटर
10. स्वच्छ वायु कार्यक्रम निधि से कराए गए निर्माण कार्य

11. स्वच्छ वायु कार्यक्रम निधि से 24 मीटर रोड से मधुबन ग्रीन तक मॉडल रोड
12. मुरादाबाद सीवरेज योजना फेज–2 (जोन–2)



इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
1. महानगर में सीसीएमएस पैनल लगाने का कार्य
2. मुरादाबाद के विभिन्न वार्डों में फेजवायर बिछाए जाने का कार्य
3. 1000 सीट ऑडिटोरियम
4. इंडोर स्टेडियम
5. दिव्यांगजन डिजिटल लाइब्रेरी

6. डिजिटल इमर्सिव इल्यूजन टनल लगाए जाने का कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें