फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बाजार बंद होने के बाद होगा सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम ने शहर में सफाई और सैनिटाइजेशन का माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। शहर में बाजार बंद होने के बाद रात को सैनिटाइजेशन होगा। शनिवार और रविवार को विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। शहर को नो सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में सप्ताह में दो दिन विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए प्लान तैयार किया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह और सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह के अनुसार इस अभियान के लिए प्रत्येक वार्ड से दो दो सफाईकर्मी लिए गए हैं, जो सैनिटाइजेशन का काम करेंगे। इसके लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की जिम्मेदारी तय कर दी है। सहायक नगर आयुक्त के अनुसार शाम को बाजार बंद होने के बाद रात नौ बजे से 11 बजे तक बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पर्यवेक्षण का कार्य संबंधित जोन का जोनल सैनेटरी ऑफिसर करेंगे। इसके अलावा शहर में सामान्य दिन की तरह सफाई कार्य चलता रहेगा। शहर में दिन में सुबह के समय एंटी लारवा और शाम को फोगिंग भी कराई जाएगी।
17 और 24 अप्रैल को यहां होगा सैनिटाइजेशन
पीतल बस्ती बाजार, मंडी चौक से संभली गेट मोहल्ले तक, सीतापुरी, करुला वार्ड 69, दीवान का बाजार, काली माता का मंदिर परिसर, हरथला बस्ती और मुख्य मार्ग बाजार, फाजलपुर बस्ती, गुरहट्टी से अमरोहा गेट तक ओर टाउनहाल बाजार। पान दरीबा से जीआईसी तक।
विज्ञापन

18 और 25 अप्रैल को यहां पर होगा सैनिटाइजेशन
जाहिद नगर, सूरजनगर बस्ती, पीतल बस्ती कच्ची बस्ती, असालतपुरा, रामतलिया, सूर्यनगर, झारखंडी मंदिर रोड एवं किसरौल वाल्मीकि बस्ती, डिप्टी गंज बाजार, बंगाल गांव बाजार, दौलत बस्ती, मलिन बस्ती, साईं मंदिर रोड, नवीन नगर बाजार, प्रकाश नगर बस्ती और बाजार, मझौली मलिन बस्ती, जीएमडी रोड और बुद्ध बाजार, वारसी नगर मलिन बस्ती एवं बरबलान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें