फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर में 362 दिन रही संतोषजनक हवा, मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के चलते शहर को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मंगलवार को एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में गुड डेज के आधार पर रैंकिंग जारी की, जिसमें मुरादाबाद को प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में यह जानकारी साझा की गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मुरादाबाद में 362 दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अच्छी या संतोषजनक श्रेणी में रहा। इन्हीं गुड डेज की संख्या के आधार पर शहर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, इस मामले में वाराणसी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कई ठोस कदम उठाए थे, जिसमें सड़कों की नियमित धुलाई से लेकर मैकेनिकल सफाई मशीनों का प्रयोग, निर्माण स्थलों पर निगरानी, पानी का छिड़काव, कूड़ा-कचरा जलाने पर सख्त रोक और निगरानी, ग्रीन बेल्ट का निर्माण, पार्कों का विकास और पौधारोपण और स्कूलों, मोहल्लों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी शामिल है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम की समर्पित टीम और शहरवासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह शहर के लोगों का सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें साकार किया गया है। भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य जारी रहेंगे ताकि शहर की हवा और अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बन सके।
विज्ञापन


- 2022 में देश में था पहला स्थान, 75 लाख का मिला था इनाम
वर्ष 2022 में दस लाख की आबादी वाले शहरों में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मुरादाबाद को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। केंद्र सरकार ने शहर को 75 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया था। 2023 में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर को दूसरा स्थान हासिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें