फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार सवारों ने साइड लगने पर रोडवेज बस चालक को पीटा, सीने पर पिस्टल सटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर रोड पीतलनगरी बस डिपो के नजदीक कार सवारों ने रविवार की दोपहर साइड लगने पर रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर कार सवारों ने चालक को नीचे उतारकर कनपटी पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इस मामले में कटघर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैै।
विज्ञापन

बागपत जिले के निवासी रोडवेज बस परिचालक नरेश कुमार ने कटघर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह छुटमलपुर डिपो में तैनात है। रविवार सुबह वह सहारनपुर से सवारियां लेकर चालक कमल के साथ मुरादाबाद आ रहा था। कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी डिपो के पास पहुंचने पर सवारियों को उतारने के लिए बस साइड में लगा दी। इस बीच गलत साइड से एक कार आई। उसमें बस की साइड लग गई।
इस बीच चालक ने कार को बस के आगे खड़ी कर रोक लिया। कार में सवार तीन लोग उतरे और बस में घुसकर चालक के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक आरोपी ने पिस्टल निकाल कर चालक की कनपटी पर तान कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बस का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

घटना बाद में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाली लेकिन घटना के साक्ष्य नहीं मिल सके।
इस बारे में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिचालक की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें