फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीटी और एआई कार्यशालाओं से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कंप्यूटेशनल थिंकिंग और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर व्यापार अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है कि वह स्वैच्छिक रूप से इन विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन कर शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाएं। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने बताया कि यह पहल केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर कक्षा शिक्षण की पद्धति में बदलाव लाने पर केंद्रित है। बोर्ड का मानना है कि आज के दौर में छात्रों को केवल जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। बल्कि उन्हें विश्लेषणात्मक सोच, नवाचार और व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता से भी सशक्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को भविष्य की जरूरत के अनुरूप तैयार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें