फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थैंक्सगिविंग डे त्योहार में व्यस्त ब्वायर, फरवरी में खुलेंगे आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका में नवंबर के अंतिम सप्ताह से त्योहार सीजन शुरू हो जाएगा। अमेरिकी खरीदार थैंक्सगिविंग डे त्योहार की तैयारियों में लग गए हैं। इसकी वजह से अब निर्यातकों के पास आर्डर आने बंद हो गए। निर्यातक अब नए आर्डर फरवरी 2026 से आने की उम्मीद लगा रहे हैं।अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अधिक टैरिफ लगाने की वजह से निर्यातकों को पिछली बार की तुलना में इस बार आर्डर कम मिले। नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर तक अमेरिका में त्योहार होने की वजह से निर्यातकों को आर्डर मिलने बंद हो गए। नवंबर के अंतिम सप्ताह में थैंक्सगिविंग डे त्योहार है। इसमें निर्यातक उत्पादों को बेचने के तैयारियां शुरू कर दी है। निर्यातकों ने बताया कि इस साल अमेरिका से बड़े आर्डर नहीं मिलने की वजह से हस्तशिल्प उत्पाद का कारोबार प्रभावित हुआ है। पुराने आर्डर पर ही संतोष करना पड़ा। सैकड़ों निर्यातकों को आर्डर ही नहीं मिले। इसकी वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी। दूसरे देशों में नए बाजार के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन कुछ खास लाभ नहीं मिल पाया। अब फरवरी वर्ष 2026 में ही आर्डर खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

00
वर्जन
-इस बार हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात निराशाजनक रहा। पुराने आर्डर को ही भेजा जा रहा है। नए आर्डर बहुत कम मिले हैं। इसकी वजह से कारखानों में भी कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ी। अमेरिका के टैरिफ से हस्तशिल्प उद्योग प्रभावित हुआ है।- अवधेश अग्रवाल, महासचिव, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
-निर्यातकों को 20 हजार डालर तक के आर्डर मिले हैं। आगामी त्योहार की वजह से अमेरिका से आर्डर मिलना बंद हो गया। अगर टैरिफ कम की जाती है तो नए साल में आर्डर मिलने की उम्मीद रहेगी।- सतपाल, सचिव, द हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
विज्ञापन

-त्योहार मनाने के बाद 20 जनवरी तक ब्वायर छुट्टियां मनाएंगे। साल 2025 में निर्यात में गिरावट आई है। फरवरी में फेयर लगने शुरू होंगे। नए साल में ठीक-ठाक आर्डर मिलने की उम्मीद रहेगी।- विवेक अग्रवाल, संचालक, जेएमडी विवेक इंटरनेशनल
-इस बार निर्यातकों को छोटे आर्डर से ही संतोष करना पड़ा। टैरिफ बढ़ने की वजह से अमेरिका से आर्डर न के बराबर मिला है। नवंबर महीने के अंत से अमेरिका में त्योहार सीजन शुरू होंगे। अब फरवरी में ही आर्डर खुलने की उम्मीद है।-सुरेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए हैंडीक्रॉफ्ट, डेवलेपमेंट कमेटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें