फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीनगर से आ रही मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में काशीपुर तिराहे के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया। बस श्री नगर से मजदूरों को लेकर आ रही थी। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे बस श्रीनगर से मजदूरों को लेकर रायबरेली जा रही थी। काशीपुर तिराहे के पास नईमी एक्सपोर्ट फार्म के सामने रामपुर रोड पर ड्राइवर शब्बीर को अचानक झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। बस के 13 मजदूर मौजूद थे। जिसमें से एक मजदूर आशीष पुत्र जागेश्वरी निवासी पुरे भोला थाना डलमऊ जनपद रायबरेली घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत पास में ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद क्रेन बुलवाकर बस को नाले से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें