फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बाल गृह से भागी दो किशोरियां बरामद, एक की तलाश, पुलिस पहरे के बीच प्रशासन ने संस्था को बंद किया

Fri, 10 Nov 2023 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद बाल गृह से सात नवंबर की शाम को तीन किशोरियां गायब हो गई थी। इसके बाद उनकी तलाश चल रही थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संस्था को बंद करवा दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के बालगृह से भागी तीन लड़कियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद बाल गृह बालिका से तीन किशोरियों के फरार होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संस्था को बंद करने की कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि संस्था में रह रहीं किशोरियों को लखनऊ या कानपुर स्थानांतरित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एक किशोरी को पुलिस ने भगतपुर से बरामद कर लिया। दिन में किशोरी गृह में पुलिस बल का कड़ा पहरा रहा।

विज्ञापन


मंगलवार शाम तीन किशोरियां बाल गृह बालिका से फरार हो गई थीं। मामले में संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की वजह से उन्हें बालिका गृह से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। संचालिका अनीता चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह संस्था में चीनी खत्म हो गई थी। कुछ किशोरियों को एलर्जी की समस्या है। इसकी दवा भी बृहस्पतिवार को खत्म हो गई थी।

पुलिस की सख्ती की वजह से मैं जरूरत का सामान खरीदने भी बाहर नहीं जा पाई। दो महीने पहले संस्था की सुरक्षा के लिए डीएम, डीपीओ, एसएसपी को पत्र लिखा था। जब से घटना हुई है, एक तरह से मुझे कैद करके रखा है। यदि सुरक्षा पहले मिल जाती तो घटना नहीं हो पाती।

पुलिस नहीं दिखा रही तत्परता

अनीता चौहान का कहना है कि पुलिस को जितनी तत्परता से कार्य करना चाहिए, वह उतना नहीं कर रही है। जब एक किशोरी मिल गई है तो दो अन्य तक पुलिस कैसे नहीं पहुंच सकी। जिस तरह से किशोरियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि उन्हें एक-दूसरे के बारे में और उनकी योजना के बारे में सबकुछ पता था। फिर भी दो बालिकाएं नहीं मिल पा रही हैं।

डेढ़ साल से संचालन का नहीं हुआ भुगतान

बाल गृह बालिका का जून 2022 से संचालन किया जा रहा है। संस्था संचालिका अनीता चौहान का कहना है कि संचालन के भुगतान के लिए तीन बार आवेदन किया, लेकिन अधिकारियों ने बजट आवंटन के लिए डिमांड नोट तक नहीं भेजा। हमें डेढ़ साल में कुछ भी भुगतान नहीं हुआ है। हमारी संस्था को बंद करवाने की अधिकारियों की साजिश है।

विज्ञापन


संस्था बंद करने की कार्रवाई चल रही है। इसके निर्देश हो गए हैं। एक-दो दिन में इसे बंद कर दिया जाएगा। यहां रह रहीं 40 किशोरियों को स्थानांतरित करने की योजना है। लखनऊ या कानपुर कहां भेजी जाएंगी, यह शुक्रवार को स्पष्ट हो जाएगा। भुगतान के लिए कागज नहीं दिए थे। मेरे सामने जब फाइल आई तो उसमें तमाम आपत्तियां थीं। नियमानुसार जो भुगतान बनेगा, वह किया जाएगा। - अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी

बालिका गृह से फरार होने वाली लड़कियों में एक भगतपुर से बरामद की गई है। वह अपने घर पहुंच गई थी। दो अन्य लड़कियों की तलाश की जा रही है। - अर्पित कपूर, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें