फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नशेड़ी दूल्हे के साथ जाने से दुल्हन ने किया इन्कार

Thu, 15 May 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। नवविवाहिता ने अपने पति को नशेड़ी और दिगामी रूप से कमजोर बताकर ससुराल जाने से इन्कार कर दिया तो मायके वालों ने दूल्हा और उसकी मां, भाभी, चालक आदि को घर में बैठा लिया। साथ ही शादी दिए गए दान दहेज को वापस करने की मांग रख दी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से दूल्हा को उसके परिवार वाले नवविवाहिता के घर में बैठे रहे। बुधवार की शाम में पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता कराया दिया। शादी के दिए दान दहेज और खर्च की धनराशि दिलाकर मामले को सुलझा दिया जिसके बाद दूल्हा और उसके परिजन अपने घर को जा सके। अब पति पत्नी की राहे हमेशा के लिए एक दूसरे से जुदा होने की बात कहीं जा रही है। याद रहे कि एक सप्ताह पहले से कुंदरकी थाना क्षेत्र की युवती की बरात भोजपुर थाना क्षेत्र से आई थी। शादी से दूसरी बार ही दुल्हन को बुलाने के लिए ससुराल वाले आए थे तभी दुल्हन ने मायके वाले से अपने पति की हरकत बता दी है जिसके बाद दुल्हन को मायके वालों ने भेजने से इंकार दिए और आपसी समझौते के जरिये वैवाहिक रिश्ता ही खत्म करने की बात कह दी जिससे खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें