कुंदरकी। पेट्रोल पंप स्वामी की कार में दूसरी कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और पेट्रोल पंप स्वामी बाल-बाल बच गए।
मुरादाबाद आगरा हाईवे स्थित आईटीएम पेट्रोल पंप के स्वामी मोहम्मद अफरोज पाशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर रात में वह अपने पेट्रोप पंप से रोज की तरह से कैश लेकर घर को लौटत रहे थे।
मंगलवार की रात 11 बजकर 20 मिनट पर जब वह पेट्रोप पंप से घर लौटा और पंप को कैश नगर में गुलड़ तिराहे पर स्थित अपने मकान में रखकर नीचे आकर खड़ा हुआ था तभी मुरादाबाद की दिशा से बेहद तेज स्पीड से आ रही एक क्रेटा कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी सड़क किनारे खड़ी सिलेरियो कार में मार दी। क्रेटा कार की चपेट में आने से पेट्रोल पंप स्वामी मोहम्मद अफरोज पाशा के अलावा जमीर, वसीम और अबूजर ने भाग की जान गई वरना जान भी जा सकती थी।
साथ ही टक्कर से तेज आवाज का धमाका भी हुआ था। टक्कर मारने पर आनन फानन में ही अपनी कार को लेकर कुंदरकी की ओर से भाग गए। सीसीटीवी कैमरों में कार तेजी से जाती दिखाई दे रहे है। टक्कर लगने से पेट्रोल पंप स्वामी की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।