फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
डांस टीचर के परिजनों से जानकारी हासिल करते एसएसपी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार दिन पहले घर से निकले डांस टीचर की उसके साथियों ने ही हत्या कर शव हर्बल पार्क के निकट झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डांस टीचर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के प्रीति विहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आकाश शहर के एक स्कूल में डांस टीचर थे। लॉकडाउन के बाद से घर पर ही रहते थे। परिवार वालों के मुताबिक 14 अक्तूबर की सुबह करीब दस बजे आकाश घर पर थे तभी किसी मित्र का फोन आया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना कुछ बताए घर से चले गए। शाम को जब वह नहीं लौटे तो परिवार वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। दो दिन तक जब कुछ पता नहीं चला तो उनके भाई विकास ने 17 अक्तूबर को आकाश के गायब होने की सूचना मझोला थाना में दर्ज कराई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसके खुलासे के लिए एसपी सिटी व सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन की निगरानी में टीम को लगाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर हर्बल पार्क के निकट स्थित झाड़ियों से आकाश का शव बरामद कर लिया।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने रविवार पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोस्त अजय, राजीव सैनी तथा वरुण ने आकाश की हत्या की बात स्वीकारी है। उन्हीं की निशानदेही पर आकाश का शव बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आकाश अजय के परिवार वालों के बारे में काफी भला बुरा कहता था। इसके चलते अजय नाराज था। तीनों आरोपियों ने बताया कि वह आकाश हर्बल पार्क के निकट सुनसान स्थान पर लेकर गए। वहीं सबने शराब पी। पुलिस के मुताबिक नशे में होने के बाद आकाश जब पेशाब करने लगा तभी पीछे से अजय ने तमंचे से उसकी कमर के पास गोली मार दी, जिससे आकाश वहीं गिर गया था। इसके बाद आरोपी उसे छोड़ भाग आए थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर ही चार दिन तक शव पड़ा रहने के कारण वह सड़ने लगा था। हाथ और चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि डांस टीचर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों में शामिल राजीव सैनी के खिलाफ मझोला व भोजपुर थाने इससे पहले 13 मामले चोरी आदि के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें