फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमरे में फंदे से लटका मिला कार चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के कबीरनगर स्थित घर में कार चालक बाबू (50) का शव फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि रिश्तेदार ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया था। साथ ही उसे लगातार धमकी मिल रही थी। इसी वजह से चालक ने जान दी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कबीरनगर निवासी कार चालक बाबू (50) शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। काफी देररात वापस घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार वालों ने कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाबू का शव उनके घर के पास ही उनके दूसरे मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिग बताई गई। चालक के बेटे शानू ने बताया कि एक साल पहले उसका ममेरा भाई पिता के पास आया था। वह मकान की तलाश कर रहा था। पिता ने उसे अपना मकान किराये पर दे दिया था। चार माह पहले जब उससे मकान खाली करने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में फर्जी कागजात तैयार करके मकान पर कब्जा कर लिया। मकान खाली करने के लिए कहने पर वह धमकी देने लगा। धमकियों से तंग आकर पिता ने फंदे से लटककर जान दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें