फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा दोस्त, फिर मच गया कोहराम, खंडहर में मिला युवक का शव

Wed, 25 Feb 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीआईजी ऑफिस तिराहे के पास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खंडहर में हामिद हसन का शव मिला। वह दोस्त के साथ घर से निकला था। परिवार ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीआईजी ऑफिस तिराहे के पास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खंडहर में 25 वर्षीय युवक हामिद हसन का शव पड़ा मिला है। मंगलवार की सुबह युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से युवक लापता था।

विज्ञापन

हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
परिवार के लोगों ने दोस्त पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है हालांकि युवक के सिर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी मो. शाकिर का बेटा हामिद हसन पुताई का काम करता था।

हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
पिता और परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही उसका रिश्ता तय हुआ था। जिस कारण छुट्टी पर चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर में मौजूद था। इसी दौरान हामिद हसन का दोस्त आ गया और वह हामिद हसन को अपने साथ ले गया।

हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
करीब दो बजे पिता ने बेटे को कॉल की लेकिन उसका नंबर नहीं रिसीव हुआ। दूसरी बार कॉल की तो किसी अंजान व्यक्ति ने कॉल उठाई और उसने गुमराह किया। जहां पूछताछ करने पर कॉल रिसीव करने वाले ने अभद्रता की।

हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
इसके बाद पिता बेटे को ढूंढने के लिए निकल आए। मो. शाकिर अपनी पत्नी के साथ बेटे की तलाश में जुट गए। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खंडहर में कुछ लोगों ने बताया ने हामिद हसन को पड़ा देखा तो मो. शाकिर और जानकारी दी।
विज्ञापन

हामिद हसन का शव मिलने के बाद माैके पर जुटे लोग और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। परिवार के लोगों का आरोप है कि घर से बुलाकर ले गए दोस्त ने ही हत्या की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें