फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 18 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के गांव कुरी रवाना में मंगलवार की शाम गांव निवासी विशाल कश्यप (21) का शव गांव के ही किसान के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गाव कुरी रवाना निवासी तेजपाल का बेटा विशाल कश्यप शादियों में वेटर का काम करता था। फरवरी में उसकी शादी होनी थी। मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने गांव के ही किसान के खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदे से विशाल को लटके देखा। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नीचे उतारा। परिजन उसे उपचार के लिए गांव के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर छजलैट पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पिता तेजपाल ने बताया कि उनकी या परिवार के किसी भी सदस्य की कोई रंजिश नहीं है। साथ ही घर में भी कोई कलह नहीं हुई है। लेकिन विशाल ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें