फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में धान के खेत में मिला संभल के युवक का शव

Fri, 01 Aug 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के ढकिया नरू गांव के जंगल में पड़े युवक के शव को देखते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में ढकिया नरू अभनपुर सड़क मार्ग पर धान के खेत में बृहस्पतिवार सुबह संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत मिठनपुर मौजा गांव निवासी पर्वत सिंह के बेटे कृष्णवीर सिंह (35) का शव पड़ा मिला। कृष्णवीर के पैर के अंगूठे में हल्की चोट के अलावा पूरे शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं थे। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने को कृष्णवीर का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ढकिया नरू अभनपुर सड़क मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने युवक के शव को ढकिया नरू गांव निवासी किसान प्रेम सिंह के हाल ही में धान की पौध लगे हुए खेत से बाहर निकाला। युवक के शरीर का आधा हिस्सा धान के खेत में पानी में डूबा हुआ था। पुलिस द्वारा शिनाख्त कराने की कोशिश के कई घंटे बाद भी शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाद में व्हाटसएप ग्रुपों पर पुलिस द्वारा फोटो डालने के बाद युवक के भाई महेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि जंगल में मिला शव उसके भाई कृष्णवीर सिंह का है।
महेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे उसका भाई घर से यह कहकर आया था कि स्योंडारा गांव की बाजार से कुछ सामान खरीदने जा रहा है जो देर रात तक घर नहीं लौटा तब स्योंडारा और उसके आस पास के इलाके में उसकी तलाश की थी। कृष्णवीर ढकिया नरू के जंगल में कैसे पहुंच गया इस बावत महेंद्र सिंह पुलिस को कुछ नहीं बता पाए। मृतक कृष्णवीर गांव में ही खेती करता था। परिवार में पत्नी पिंकी के अलावा डेढ़ साल का एक बेटा है। कृष्णवीर के दो बड़े भाई सत्यपाल और महेंद्र सिंह हैं। कृष्णवीर सिंह की गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कृष्णवीर की मौत होने की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें