मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को तीन माह से एक युवक सोशल मीडिया के जरिये परेशान कर रहा है। आरोपी इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर महिला के फोटो पोस्ट कर अपशब्द लिख रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर अंकुर नाम से बनी आईडी से आरोपी ने उसके फोटो पोस्ट किए और उस पर अपशब्द लिखकर उसके पति के पहचान वालों को भेज रहा है। इससे उसकी और उसके पति की बदनामी हो रही है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।