फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट के प्रांतीय आह्वान पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ता एकत्र होकर चांदनगर पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की ओर गन्ने की होली जलाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार कोल्हू व क्रशर संचालकों के लिए नया नियम व प्रस्ताव लाने जा रही है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

कहा कि भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट किसानों का शाेषण नहीं बर्दाश्त नहीं करेगा। बृहस्पतिवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में भाकियू करतार सिंह गुट के पदाधिकारियों ने गन्ने की होली जलाई और विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलों से 15 किलोमीटर दूरी के बीच जो क्रशर व कोल्हू संचालित है। उन पर सरकार प्रतिबंध लगाने जा रही है। सरकार का निर्णय कोल्हू व क्रशर संचालकों के प्रति सरासर गलत है। जिलाध्यक्ष जयसुख लाल गिल ने कहा कि नई-नई नीति व नियम बनाकर सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उद्योगपतियों व पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की है। इस दौरान सुखेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, इंद्रसिंह वीरेंद्र सिंह, रितिक, सुमित ढिल्लों, आशु, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें