फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने सड़क पर जलभराव के बीच सांकेतिक गन्ना बोया

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव खेलिया खालसा में जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। प्रशासन की अनदेखी से नाराज भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी में बैठकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जलभराव के बीच बैठकर सांकेतिक रूप से गंदे पानी में गन्ने की फसल की बुवाई कर दी।
विज्ञापन

डॉ. दिग्विजय भाटी ने कहा कि यह रास्ता न केवल ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है, बल्कि कीचड़ और जलभराव के कारण यहां संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर पक्का रास्ता नहीं बनवाया गया तो भाकियू बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ता और ग्रामवासी इसी गंदे पानी में खाट डालकर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर गौतम राणा, वीर सिंह राणा, डॉ. सुभाष राणा, मंथन प्रधान, हरिओम खड़कवंशी, जफर राजा, सूरजपाल जाटव, सुरेश भगतजी और सोनू गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें