फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीईओ ने कहा दिया था शिकायती पत्र, पुलिस बोली- नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दांग परिसर स्थित जनपद स्तरीय किताब गोदाम से बार-बार किताबों की चोरी के प्रयास के मामले की जांच शिकायती पत्र में उलझ गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि उन्होंने घटनाओं की जांच के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिए हैं, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किए, जबकि पुलिस अधिकारियों ने शिकायती पत्र मिलने से साफ इन्कार कर दिया है। बीईओ का कहना है कि अब शिकायती पत्र को पंजीकृत डाक से भेजा गया है।
विज्ञापन

दांग परिसर में 28 मई को टैंपों में किताबें भरकर चोरी करने का प्रयास किया था। आस-पास के लोगों से जानकारी पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से किताबों से भरा टेंपो भी बरामद हुआ था। साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक ने दावा किया था कि यह रद्दी उसकी है और इसके लिए उसे ठेका मिला है, लेकिन इस घटना की जांच अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसी बीच 19 जून को दांग परिसर में फिर किताबों से भरी बोरियां मिलीं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जांच में यह किताबें वर्ष 2014 की निकलीं, जबकि जनपद स्तरीय गोदाम में इतनी पुरानी किताबें नहीं हैं। 12 वर्ष पुरानी किताबें कहां से आईं, इसकी जांच के लिए थाना नागफनी पुलिस को उसी दिन शिकायती पत्र देने की बात कही थी। इसके बाद 21 जून को परिसर की बाउंड्री के बाहर भी किताबें मिली थीं।

वर्जन...
पुलिस को दोनों बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन उन्होंने रिसीविंग नहीं दी। इसलिए अब पंजीकृत डाक से शिकायती पत्र भेजा है, ताकि घटना का खुलासा हो सके। परिसर में सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए हैं। बजट आते ही इनको ठीक करवा दिया जाएगा। परिसर में कई महीनों से चौकीदार नहीं आ रहा था, इसलिए उसकी सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। पुलिस से गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा नगर निगम से परिसर की बाउंड्री ऊंची करने को कहा है।
विज्ञापन

वेगीश गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र

किताबों के चोरी प्रयास के मामले में अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुलदीप गुप्ता, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें